
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर श्री अरविंद महिला कॉलेज में योग सत्र का आयोजन।
पटना, 22 जून 2025 | दिनांक 21 जून 2025 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर श्री अरविंद महिला कॉलेज, काज़ीपुर, पटना में एक योग सत्र का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कॉलेज की एन.एस.एस. इकाई 1 एवं 2 तथा एन.सी.सी. के संयुक्त तत्वावधान में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज की प्राचार्या प्रो. साधना ठाकुर ने की।
उन्होंने छात्राओं को योग के महत्व पर प्रेरणादायक संबोधन देते हुए योग को जीवन का अभिन्न अंग बनाने का संदेश दिया। योग सत्र का संचालन डॉ. अजय कुमार सिंह, पी.जी. हेड, गणित विभाग, पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय, पटना द्वारा किया गया। उन्होंने सरल और प्रभावशाली योग अभ्यासों के माध्यम से प्रतिभागियों को मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. सपना बरुआ ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में प्रो. रामचंद्र प्रसाद, डॉ. अर्चना त्रिपाठी, डॉ. रानी कुमारी, डॉ. सिंपल कुमारी ,डॉ शबीना मुस्तफा, श्री रोहित कुमार, सुश्री नीलम कुमारी सहित बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं और उत्साहपूर्वक योगाभ्यास किया।
0 Response to "अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर श्री अरविंद महिला कॉलेज में योग सत्र का आयोजन।"
नई टिप्पणियों की अनुमति नहीं है.